अग्निपरीक्षा, आग की ज्वाला में जल रही है भोजपुरी सिनेमा की नई सनसनी!
सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड की धांसू पेशकश 'अग्निपरीक्षा' का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज 3 मिनट 39 सेकंड का धमाका, जहां खेसारी लाल यादव का एक्शन स्टंट देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ट्रेलर की शुरुआत अदालत के सीन से होती है, जहां खेसारी चिल्लाते हैं - "त्रेता या द्वापर, राम या कृष्ण, इन दोनों ने धर्म की लड़ाई लड़ी थी और मेरी भी लड़ाई धर्म की है!"
फिल्म 4 मार्च 2026 को होली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। प्रोड्यूसर सुरिंदर यादव और डायरेक्टर लाल बाबू पंडित ने इसे फैमिली एंटरटेनर बनाया है, जहां एक्शन, रोमांस और इमोशन का तड़का लगाया गया। ट्रेलर देखो तो लगता है, ये सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि हर फैंस की अग्निपरीक्षा है
स्टार कास्ट: सितारों का जलवा, दुश्मनों का सफाया!
सपोर्टिंग कास्ट में सुशील सिंह का दमदार विलेन लुक, जे नीलम, प्रकाश जायस, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा और भी कई। ये सब मिलकर बनाएंगे बॉक्स ऑफिस पर आग का गोला!
टेक्निकल टीम: मास्टर ब्लास्टर्स का कमाल!
DOP आर आर प्रिंस ने शूटिंग को ग्रैंड बनाया, एडिटर जितेंद्र जित्तू ने पेस सेट किया। म्यूजिक में आर्य शर्मा, प्रियांशु सिंह, रौशन सिंह, कृष्णा बदर्दी का धुनें सुनने लायक। लिरिक्स आशुतोष तिवारी, कृष्णा बेदर्दी वालों के ट्रेलर के गाने ही होली स्पेशल लग रहे। फाइट दिलीप यादव, कोरियोग्राफी कनू मुखर्जी, रिकी गुप्ता वालों ने एक्शन को नेक्स्ट लेवल दिया। पूरी टीम ने मिलकर बनाई है भोजपुरी का महाकाव्य!
ट्रेलर रिव्यू: राम रावण वाला बदला, सीता की परीक्षा!
ट्रेलर न्याय की लड़ाई से शुरू होकर प्रतिशोध पर खत्म होता है। "पूरे देश की किसी भी अदालत ने इस तरीके का केस नहीं देखा हो"। नायक का बचाव: "सरफिरा नहीं है वो जलसा, सबके दिलों में बसने वाला नायक है"। फिर धमकी: "अगली बार अगर हमारी गाड़ी के सामने आए तो हम तुम पर आईपीसी धारा 294 लगा देंगे"।
रोमांस में ट्विस्ट, क्लाइमेक्स में राम-रावण स्टाइल: "मारा नहीं है। वध किया है।" कुल मिलाकर, एक्शन ड्रामा का परफेक्ट मिक्स, जो होली पर फैमिली संग देखने लायक!
रेटिंग: 9.5/10 ट्रेलर के लिए।
अगर भोजपुरी के फैन हो, तो ये मिस मत करो। खेसारी का नया अवतार, दो हीरोइनों का जलवा, रामायण से इंस्पायर्ड स्टोरी सब कुछ है। ट्रेलर के लाखों व्यूज बता रहे हैं, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देगी। होली 4 मार्च को थिएटर बुक कर लो
No comments yet.