Bhojpuri Film 'Dahej' Review 2026 | Dahej Pratha | AS Films

Bhojpuri Film 'Dahej' Review 2026 | Dahej Pratha | AS Films

भोजपुरी फिल्म “दहेज” का ट्रेलर रिलीज: सच का आईना या सिर्फ एक कहानी?

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में 'दहेज' एक ऐसी फिल्म बनकर आई है जो सीधे समाज की नस पर हाथ रखती है। AS Films के YouTube चैनल पर रिलीज हुए इस ट्रेलर ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही तूफान मचा दिया है।

"दहेज" यह शब्द भले ही छोटा हो, लेकिन इसके पीछे लाखों घरों की तबाही की कहानी छुपी है। और इसी कड़वे सच को परदे पर लाने की हिम्मत दिखाई है निर्माता यदवेन्द्र जी यादव और निर्देशक प्रकाश सिंह ने।

कहानी एक-एक सीन रोंगटे खड़े कर देता है!

सास का क्रूर चेहरा

ट्रेलर का सबसे दर्दनाक हिस्सा एक सास अपनी बहू को केवल ₹1 लाख दहेज के लिए रोज़ तड़पाती है। खाना नहीं, पानी नहीं, बस अत्याचार। यह दृश्य देखकर आंखें नम हो जाती हैं।

एक बाप की बेबसी

जब एक पिता को अपनी बेटी की परवाह कम और दहेज की फ़िक्र ज़्यादा होती है यह सामाजिक विडंबना फिल्म बड़ी बेबाकी से दिखाती है।

बेटी = बोझ? समाज का काला सच!

ट्रेलर का सबसे भावुक और क्रांतिकारी हिस्सा। बेटी के जन्म पर उसे "बोझ" समझने वाले समाज के दोहरे चरित्र पर जबरदस्त प्रहार एक तरफ देवी की पूजा, दूसरी तरफ बेटी को मार देने की बात!

बेस्ट पंचलाइन:

"अगर अपन बेटी के सही सलामत देखल चाहत ना..."
"ये दुनिया तो झूठ-मूट के दुर्गा लक्ष्मी, सरस्वती और छठी मई की पूजा करेले... सब दिखावा बा।"

फिल्म “दहेज” (Dahej) से जुड़ी पूरी जानकारी

फिल्म को लेकर उत्सुकता है तो सबसे पहले यहां उन सभी लोगों की लिस्ट है जिन्होंने इस फिल्म को बनाने में हाथ बंटाया है। ये जानकारी यूट्यूब लिंक के डिस्क्रिप्शन से सीधे ली गई है।

फिल्म का नाम: दहेज (Dahej)
निर्माता (Producer): Yadavendra G Yadav
निर्देशक (Director): Prakash Singh
कहानी (Story): Ajay S Jha
पटकथा और संवाद (Screenplay & Dialogue): Shamsher Sen

मुख्य कलाकार (Star Cast)

अगर आपको भोजपुरी सिनेमा के नए चेहरों के बारे में जानना पसंद है, तो ये नाम आपके लिए हैं:

Tanushree (मुख्य भूमिका)
J. Neelam
Vishal Kumar
Shambhu Rana
Yadavendra G Yadav
Namrata Singh
Bandana Dubey
Deepak Sinha

टेक्निकल टीम (Technical Team)

सिनेमैटोग्राफी (D.O.P): Imran Ansari
एडिटर और प्रोमो (Editor & Promo): Subodh Mahto
सहायक निर्देशक (Asst Director): Amit Jha, Abhishek Singh
कला निर्देशन (Art): Imran
डिजिटल हेड (Digital): Vicky Yadav

क्यों देखें ये फिल्म?

* दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा पर सीधा हमला।
* रियल लाइफ इश्यूज को बिना घुमाए दिखाया गया।
* भोजपुरी स्टाइल में इमोशन + डायलॉग्स जो दिल को छू लें।
* Tanushree का नया लुक और परफॉर्मेंस फैंस के लिए सर्प्राइज।

अगर आपको Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Amrapali Dubey वाली दहेज थीम वाली फिल्में पसंद हैं, तो Dahej 2026 आपको ज़रूर पसंद आएगी।

Dahej सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर करने वाला मूवी है। ट्रेलर देख लिया? कमेंट में जरूर बताएं आपको सबसे ज्यादा कौन सा सीन पसंद आया? और पूरी फिल्म कब रिलीज हो रही है, इसका इंतजार है या नहीं?

ट्रेलर अभी देखें


Thanks
Written by - Sagar

Likes (0) comments ( 0 )
2026-05-23 22:55:26

Please login to add a comment.


No comments yet.