जेलस्टार भोजपुरी सिनेमा का नया धमाका!
ट्रेलर सिर्फ 4 मिनट 10 सेकंड का है, लेकिन इसमें स्टारडम, सत्ता की लड़ाई, खूनी बदला और जेल की दीवारें हिलाने वाला एक्शन सब कुछ भरा पड़ा है। अगर आप Bhojpuri Action Movie 2026 की तलाश में थे, तो यही वो फिल्म है जिसका इंतजार पूरा भोजपुरिया कर रहा था।
रिव्यू, दमदार एक्शन ड्रामा जो दिल को छू लेगा!
JAILSTAR, THE REVENGE BEGINS का ट्रेलर एक ज़बरदस्त एक्शन ड्रामा है, जिसमें संगीत इंडस्ट्री की चकाचौंध, महत्वाकांक्षा और अपराध की दुनिया को खूबसूरती से पिरोया गया है। कहानी शुरू होती है एक लोकल सिंगर से, जो रात-दिन मेहनत करके सुपरस्टार बनने का सपना देखता है।
ट्रेलर का हिस्सा देखकर ही रोमांच हो जाता है, रौशन रोही का किरदार orchestra से शुरू करके स्टेज पर राज करता दिखता है। लेकिन सपनों के पीछे सत्ता की जंग छिपी है। अलग अलग गुट म्यूजिक इंडस्ट्री पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं और कलाकारों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते नजर आते हैं। ये हिस्सा बिल्कुल रियल लगता है भोजपुरी इंडस्ट्री का सच भी थोड़ा बहुत यही तो है ना?
फिर कहानी तेजी से मुड़ती है। मुख्य किरदार को निशाना बनाया जाता है और बदले की आग भड़क उठती है। जेल के अंदर और बाहर के जबरदस्त फाइट सीन देखकर मुंह खुला रह जाएगा। लाठी डंडे, कुस्ती, गोली बारूद सब कुछ है! एक्शन डायरेक्टर प्रदीप खड़का ने कमाल का काम किया है।
शिल्पी राघवानी अपनी फायर वाली भूमिका में एक बार फिर साबित करती हैं कि वो सिर्फ ग्लैमर नहीं, एक्शन और इमोशन दोनों में माहिर हैं। रौशन रोही तो ट्रेलर में ही स्टार बनकर निकल आए उनका लुक, डायलॉग डिलीवरी और फाइटिंग स्टाइल देखकर लगता है ये उनका बेस्ट रोल होने वाला है।
स्टार कास्ट का धमाल
रौशन रोही मुख्य भूमिका में आग उगल रहे हैं जेल से निकलकर बदला लेने वाले 'जेलस्टार' बनने की कहानी। शिल्पी राजवानी उनका साथ दे रही हैं, जिनके सीन में रोमांस और ताकत दोनों झलकते हैं। सपोर्टिंग कास्ट में अवधेश मिश्रा, देव सिंह, नेहा पाठक, अनिता रावत जैसे दिग्गज हैं, जो फिल्म को और मसालेदार बनाएंगे। प्रोड्यूसर प्रिंस कुमार और डायरेक्टर पराग पाटिल ने कमाल कर दिया!
एक्शन, बदला और म्यूजिक का तड़का
जेल के अंदर बाहर मारधाड़, गुटों की सत्ता लड़ाई और खून का बदला सब कुछ परफेक्ट। शिशिर पांडेय का बैकग्राउंड स्कोर और संतोष पुरी के लिरिक्स गाने हिट होने के संकेत दे रहे हैं। एक्शन डायरेक्टर प्रदीप खड़का और कोरियोग्राफर महेश आचार्य ने ट्रेलर को ब्लॉकबस्टर लुक दिया है।
ये ट्रेलर सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि एक मासूम कलाकार की जेलस्टार बनने की रियल स्टोरी है। सिस्टम को हिलाने वाली ये फिल्म 2026 की सबसे बड़ी भोजपुरी रिलीज साबित हो सकती है। ट्रेलर लिंक:
No comments yet.