Jugal Master Bhojpuri Movie, Nirahuaa, Raksha Gupta, प्रेरणादायक स्टोरी

Jugal Master Bhojpuri Movie, Nirahuaa, Raksha Gupta, प्रेरणादायक स्टोरी

जुगल मास्टर भोजपुरी फुल मूवी: निरहुआ की दिल छू लेने वाली कहानी जो हर स्कूल टीचर को सलाम करती है!

यह फ़िल्म एक सरकारी स्कूल के चपरासी “जुगल” की कहानी है, जो कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षा के महत्व से सिर्फ चपरासी नहीं बल्कि उस स्कूल का हेडमास्टर भी बन जाता है! इस सफ़र में उसे शिक्षा व्यवस्था की कठिनाइयों, सिस्टम की लापरवाही, समाज की सोच और बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रेरित करने जैसे गेहरे मुद्दों का सामना करना पड़ता है।

स्टार कास्ट: निरहुआ का जलवा, रक्षा गुप्ता का साथ

लीड रोल: दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जुगल के रोल में कमाल, गरीबी से जीतने वाला हीरो।
लीड एक्ट्रेस: रक्षा गुप्ता सपोर्टिंग रोल में ग्लैमर और इमोशन।
सपोर्टिंग: अनूप अरोरा, अयाज खान, विनोद मिश्रा, राम सुजान सिंह, त्रिवेणी बाबू, राजेंद्र मिश्रा, सोनू पांडे, धामा वर्मा, पल्लवी कोली
निर्माता: अमित कुमार गुप्ता। डायरेक्टर: लाल बाबू पंडित। म्यूजिक: ओम झा। स्टोरी: अरविंद तिवारी। ये टीम भोजपुरी हिट्स की गारंटी है!

फिल्म की कहानी

जुगल मास्टर” सिर्फ हँसी ठिठोली वाली फिल्म नहीं है, यह एक एजुकेशन बेस्ड मूवी है  जहाँ गाँव के स्कूल में टीचर की कमी, बच्चों की असमर्थता और सरकारी सिस्टम की ‘रीयलिटी’ दिखाई गई है।

जुगल खुद पढ़ाई में कमजोर था, लेकिन उसने अपने स्कूल को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी ले ली। वह बच्चों को केवल नौकरी के लिए पढ़ाने की बजाय ज्ञान के लिए पढ़ाई करवाता है यही इसे खास बनाता है।

फिल्म के कुछ Highlights

इन डायलॉग्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया और Youtube पर भी वायरल हो रहे हैं! 👇
🗣️ “पढ़ाई नौकर बने खातिर ना; पढ़ाई ज्ञान खातिर!
➡️ शिक्षा को नौकरी से ऊपर उठाकर ज्ञान के लिए पढ़ने का powerful लाइन।
🗣️ “हम चपरासी हैं तो ना भरोसा हो ऐसे पूछो।”
➡️ जुगल का सेंस ऑफ़ ह्यूमर और सच्चाई दोनों एक साथ!
🗣️ “आपके लिए स्कूल बिज़नेस है; हमारे लिए वो मंदिर है।
➡️ शिक्षा से प्यार का punch line।
🗣️ “सरकार सर्व शिक्षा अभियान हर बच्चा के अधिकार बा!
➡️ ये संदेश बच्चों के अधिकार और शिक्षा के महत्व को दिखाता है।

क्या खास है इस फ़िल्म में?

✔️ शिक्षा का महत्व – हर बच्चे का अधिकार
✔️ सिस्टम की खामियाँ दिखाती कहानी
✔️ दमदार Punch Dialogue & Motivational Scenes
✔️ दिल को छू लेने वाली सोशल स्टोरी
✔️ Action + Emotion + Edu Message

अगर आप भोजपुरी सिनेमा, प्रेरणादायक कहानियाँ, और मनोरंजन-भरी फ़िल्में पसंद करते हैं तो “Jugal Master / जुगल मास्टर” आपकी प्लेलिस्ट में होना चाहिए!


Thanks
Written by - Sagar

Likes (0) comments ( 0 )
2026-02-24 19:48:04

Please login to add a comment.


No comments yet.