Dabangg Dulhania Full Movie 2026: Smriti Sinha and Shubhi Sharma

Dabangg Dulhania Full Movie 2026: Smriti Sinha and Shubhi Sharma

दबंग दुल्हनिया फुल मूवी 2026: स्मृति सिन्हा और शुभी शर्मा की धांसू भोजपुरी फिल्म

अगर आप भोजपुरी सिनेमा के दीवाने हो और घर परिवार की कहानियों में मसाला, एक्शन, इमोशन और धांसू ट्विस्ट पसंद करते हो, तो रुकिए मत! Bhojpuri Cinema TV Channel ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। दबंग दुल्हनिया फुल मूवी (Dabang Dulhaniya Full Movie 2026) रिलीज हो चुकी है और सिर्फ एक महीने में 8.7 मिलियन व्यूज पार कर चुकी है!
स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) और शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) की जोड़ी इस बार ऐसी दबंगई दिखा रही है कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म का नाम सुनते ही लगता है    “ये तो दबंग बहू की कहानी है!” और हाँ, बिल्कुल वैसी ही है।

क्या है "दबंग दुल्हनिया" की कहानी?

फिल्म की कहानी संध्या (Smrity Sinha) के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक बेहद मेहनती और भोली भाली बहू है। मगर उसकी सास उसे हमेशा ताने देती है और उसके साथ बुरा बर्ताव करती है। उसका पति मोहन और ननद शालू भी चुपचाप यह सब देखते रहते हैं। फिर घर में एक नई बहू आती है, कविता (Shubhi Sharma)

कविता बिल्कुल अलग मिजाज की लड़की है। वह संध्या के साथ हो रहे अन्याय को देखकर चुप नहीं बैठती। वह सास के सामने डटकर खड़ी हो जाती है और साफ कर देती है कि घर के हर सदस्य के साथ इज्जत से पेश आया जाएगा। यहीं से असली संघर्ष और दबंग दुल्हनिया की कहानी शुरू होती है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। गहनों की चोरी, झूठे इल्जाम और एक सस्पेंस से भरा ट्विस्ट फिल्म को और भी दिलचस्प बना देता है।

बिना रुके पढ़िए फिल्म का पूरा रिव्यू और कहानी

अगर आपने फिल्म देखी है, तो आपको इसका हर सीन याद आ जाएगा। अगर नहीं देखी, तो यह रिव्यू आपको फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देगा:

शुरुआत: फिल्म की शुरुआत संध्या के दर्द से होती है। एक बहू जो अपनी सास के अत्याचारों को चुपचाप सहती है। उसका पति और ननद भी उसका साथ नहीं देते, जिससे उसकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।

नई उम्मीद: तभी देवर विजय एक नई बहू कविता को लाने का फैसला करता है। कविता को पहले एक अमीर राजकुमारी की तरह दिखाया जाता है, ताकि सास मान जाए। लेकिन यह सब एक प्लान था। दोनों की शादी एक सादे समारोह में होती है।

बदलाव की आंधी : कविता के आते ही घर का माहौल बदल जाता है। वह संध्या के साथ बुरे बर्ताव का विरोध करती है। जब सास उसे गर्म चाय पिलाने को कहती है, तो कविता साफ कह देती है कि "बहू कोई नौकरानी नहीं है, सबके साथ बराबर का बर्ताव होगा।" यह डायलॉग तालियां बटोर लेता है।

ट्विस्ट और तूफान: असली ड्रामा तब शुरू होता है जब सास के गहने गायब हो जाते हैं और चोरी का इल्जाम कविता के पिता पर लगता है। लेकिन कविता चतुराई से सारे पत्ते खोलती है। असली चोर कोई और नहीं, बल्कि उसकी ननद शालू का पति प्रद्युम्न है । कविता उसे शराब के नशे में "मसाज" के बहाने सच उगलवा लेती है यह सीन फिल्म का सबसे मजेदार और दमदार सीन है!

क्लाइमेक्स और सीख : सच उजागर होने के बाद, शालू गुस्से में कविता को बिजली का झटका देकर मार डालना चाहती है। तभी संध्या आती है और कविता की जान बचाती है। इस घटना के बाद सास की आंखें खुलती हैं और उसे अपनी गलती का एहसास होता है।

सुखद अंत: फिल्म का अंत बेहद खूबसूरत है। कविता अपना पुलिस ऑफिसर बनने का सपना पूरा करती है। परिवार में प्यार और शांति लौट आती है और सब मिलजुल कर रहना सीख जाते हैं।

फिल्म में किन कलाकारों ने बांधा समां?

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका सितारा कलाकार हैं। हर कलाकार ने अपने किरदार में जान डाल दी है। आइए जानते हैं किसने क्या भूमिका निभाई है:

मुख्य कलाकार: स्मृति सिन्हा (संध्या), शुभी शर्मा (कविता), अंशुमान सिंह, शिवम तिवारी, कंचन मिश्रा, रामसुजन सिंह, प्रकाश जायस, रिंकू भारती, संगम राय, संजय वर्मा, रिंकू आयुषी, बंधू खन्ना, आशीष माली, एम.पी. सिंह और अन्य।
खास उपस्थिति: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा प्रीति मौर्या ने इस फिल्म में खास उपस्थिति दर्ज कराई है, जो फैंस के लिए मिठाई की तरह है।
निर्माता: डॉ. संदीप उज्जवल और सुशांत उज्जवल (रेनू विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट)।
निर्देशक, संगीतकार और लेखक: राजनीश मिश्रा
खास धन्यवाद: भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे को फिल्म में खास तौर पर धन्यवाद दिया गया है।
संगीत: एंटर 10 रंगीला

अन्य महत्वपूर्ण योगदान:
गीत: मनोज भावुक, संतोष उत्पाती
सिनेमैटोग्राफी: देवेंद्र तिवारी
एक्शन: हीरा यादव
डांस: विवेक थापा
स्ट्रीमिंग पार्टनर: फिल्म आप दंगल प्ले ऐप पर भी देख सकते हैं।

दोस्तों, दबंग दुल्हनिया सिर्फ एक फिल्म नहीं ये हर उस बहू की कहानी है जो चुपचाप नहीं, दबंग बनकर लड़ती है। स्मृति सिन्हा और शुभी शर्मा की जोड़ी ने 2026 की सबसे हिट भोजपुरी फिल्म दे दी है।
अब आपकी बारी! फिल्म देख चुके हो तो कमेंट में बताओ कविता की सबसे पसंदीदा सीन कौन सा था? और अगर नहीं देखी तो यही पे देखो और कमेंट लिख के जाओ !

Written by - Sagar

Likes (0) comments ( 0 )
2026-02-28 13:39:08

Please login to add a comment.


No comments yet.