लखनऊ में गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी: पवन सिंह का गुस्सा फूटा, क्या थी विवाद की असली वजह?
20 जनवरी 2026 को लखनऊ में भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में पावरस्टार पवन सिंह का वायरल वीडियो सुर्खियों में है। इस इवेंट में छोटा-मोटा बवाल मच गया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं।
घटना का क्रम: स्टेज से युवक तक कैसे पहुंचे पवन सिंह?
* पवन सिंह मंच पर परफॉर्म कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज अच्छी बात सुनने के मूड में हैं।
* भीड़ में एक अज्ञात युवक ने कोई टिप्पणी की (जो आपत्तिजनक मानी गई)।
* पवन सिंह माइक लेकर स्टेज से नीचे की तरफ बढ़े और युवक की ओर झपटे।
* फैंस और सपोर्टर्स चिल्लाए “भइया को रोको, नहीं तो वो उसे पीट देंगे!”
* बाउंसर्स और सिक्योरिटी ने युवक को पकड़ा, धक्का-मुक्की करते हुए पार्टी से बाहर निकाला।
* गुंजन सिंह स्टेज से नीचे उतरें, पवन सिंह को समझाया और वापस स्टेज पर ले गयें
* बैकग्राउंड में आवाज आई “सब लोग कैमरा बंद कर लो।”
कोई बड़ी मारपीट नहीं हुई, लेकिन वीडियो वायरल होने से बड़ा बवाल मच गया।
मुख्य वजह क्या थी? युवक ने महिमा सिंह पर क्या कमेंट किया?
मुख्य ट्रिगर युवक का कमेंट था, जो महिमा सिंह पर था। युवक ने महिमा सिंह को लेकर कोई आपत्तिजनक या प्रोवोकेटिव टिप्पणी की, जिससे पवन सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पवन सिंह उस वक्त मंच पर महिमा सिंह के साथ परफॉर्म/डांस भी कर रहे थे, इसलिए कमेंट ने उन्हें पर्सनली अफेक्ट किया।
सटीक शब्द वीडियो में साफ नहीं हैं, लेकिन न्यूज रिपोर्ट्स और वायरल क्लिप्स में इसे महिमा सिंह से जुड़ा बताया गया है। पवन सिंह पहले से ही अच्छे मूड में गा रहे थे, लेकिन यह कमेंट ने सब बदल दिया।
मौजूद कौन-कौन थे?
गुंजन सिंह: होस्ट, जिन्होंने पवन सिंह को शांत किया।
महिमा सिंह: पवन की को-स्टार, अफवाहों की हीरोइन, पार्टी में साथ नजर आईं।
शिल्पी राज: मंच पर गा रही थीं।विजय चौहान: सिंगर-राइटर, परफॉर्मेंस कर रहे थे।
फैंस, सपोर्टर्स, बाउंसर्स, सिक्योरिटी।
पवन सिंह ने गुंजन सिंह को गोल्ड चेन गिफ्ट की और पार्टी में मजा भी किया, लेकिन कमेंट ने सब बिगाड़ दिया।
महिमा सिंह के साथ पवन सिंह क्या चल रहा है?
महिमा सिंह पवन सिंह की नई फिल्म (अनटाइटल्ड) और सॉन्ग “बानी लइका” (5 जनवरी 2026 रिलीज) में लीड रोल में हैं। दोनों की केमिस्ट्री अच्छी बताई जाती है, मुहूर्त और प्रमोशनल फोटोज वायरल हुए थे। पार्टी में दोनों साथ डांस करते दिखे।
पवन सिंह के 40वें बर्थडे (5 जनवरी) पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने वीडियो शेयर किया था जिसमें पवन सिंह लड़खड़ाते दिखे और सिंदूर वाली महिला (महिमा सिंह या मिस्ट्री गर्ल) पास खड़ी थी। इससे थर्ड मैरिज के रूमर्स फैल गए। पवन सिंह की पर्सनल लाइफ पहले से विवादों में रही है पहली पत्नी नीलम सिंह (2014-15, सुसाइड), अक्षरा सिंह से रिलेशन, दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (2018, 2021 से डिवोर्स केस पेंडिंग, आरोप धमकी, अबॉर्शन आदि)।
यह घटना इन रूमर्स को और हवा दे रही है।
पब्लिक रिएक्शन और वायरल वीडियो का असर
वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज के साथ वायरल हो गया। कुछ फैंस पवन सिंह का सपोर्ट कर रहे हैं, कुछ उनकी गुस्सैल छवि पर सवाल उठा रहे हैं। पहले भी पवन सिंह विवादों में रहे हैं (जैसे खेसारी लाल की तारीफ पर गुस्सा आदि)।
ये रहा उसदिन के वीडियो का कुछ छोटे छोटे क्लिप्स
No comments yet.