Madhubala Bhojpuri Film Review, An Emotional Story of Dowry and Love

Madhubala Bhojpuri Film Review, An Emotional Story of Dowry and Love

भोजपुरी फिल्म मधुबाला का ट्रेलर रिव्यू प्यार, दहेज और जज़्बे की दमदार कहानी

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई इमोशनल ड्रामा फिल्म “मधुबाला” का ट्रेलर हाल ही में Pyaro Entertainment यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।

कहानी: पहले ही सीन से दिल को छूती हुई

मधुबाला का ट्रेलर शुरू होते ही दहेज जैसी कड़वी सच्चाई से सामना कराता है। ₹2 लाख दहेज की मांग वाला सीन सीधे समाज के उस चेहरे को दिखाता है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
यहीं से फिल्म का असली टकराव शुरू होता है प्यार बनाम परंपरा।

इसके बाद एंट्री होती है रोमांस की। मधुबाला और सूर्या शर्मा के किरदारों के बीच पनपता प्यार दिल को छू जाता है। बैकग्राउंड में बजता गीत –
जीवन भर तोहर साथ ना छोड़ब हो
दर्शक को भरोसा दिलाता है कि यह कहानी सिर्फ आंसुओं की नहीं, जज़्बे की भी है।

दहेज, परिवार और टकराव का तूफान

फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ता है, दहेज का मुद्दा फिर से सामने आता है। मां और बेटे की सोच का फर्क, पीढ़ियों के बीच का टकराव और समाज का दबाव सब कुछ बहुत रियल लगता है।
शादी का खुशहाल सीन दर्शकों को कुछ पल की राहत देता है, लेकिन तभी कहानी खतरनाक मोड़ लेती है।
तोहार हिम्मत कैसे भाई इ भिखारी के हम घर के बहु बना दे के
जैसा डायलॉग क्लास डिफरेंस और घमंड को खुलकर सामने रख देता है।

एक्शन, इमोशन और बदले की आग

फिल्म के दूसरे हिस्से में एक्शन और साजिश कहानी को और तेज़ बना देते हैं।
डायलॉग  “असली खेला त , अब शुरू होई
संकेत देता है कि अब खेल सीधा नहीं रहेगा।

लव सॉन्ग फिर से उम्मीद जगाता है, लेकिन ड्रामा, धोखा और इज्जत का सवाल कहानी को और गहरा बना देता है।
अंत में हीरो का ऐलान –
हमरा हार पसंद नाह
दर्शक को सीट से बांध देता है।

स्टार कास्ट: भोजपुरी के सितारे एक साथ

लीड एक्टर्स: मधु सिंह राजपूत, सूर्या शर्मा, शालू सिंह इमोशंस के बादशाह।
सपोर्टिंग: कौशिक द्विवेदी, मधु अवस्थी, सुनील बाजपेई, पूनम राय।
प्रोड्यूसर: अक्षय यादव (आकांक्षा आर्ट्स), को-प्रोड्यूसर दिनेश अहीर।
डायरेक्टर: संजय तिवारी, स्टोरी: धीरू यादव।
म्यूजिक: अनुज तिवारी, गीतकार: बिरजू पाल, विनय निर्मल।

डांस ज्ञान सिंह, फाइट दिनेश यादव सब टॉप लेवल!

अगर आपको

दहेज पर बनी भोजपुरी फिल्में
इमोशनल लव स्टोरी
फैमिली ड्रामा और एक्शन

पसंद है, तो मधुबाला भोजपुरी फिल्म आपके लिए जरूर देखने लायक लगती है। ट्रेलर वादा करता है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी देगी।

ट्रेलर लिंक:  यहाँ से देखें 

धन्यवाद्
Written by - Sagar

Likes (0) comments ( 0 )
2026-02-14 21:43:04

Please login to add a comment.


No comments yet.