Kohbar Ek Riwaj Review 2026 | PPS Vines Web Series Full Story | Purushottam Priyadarshi PPS

BhojpuriApp

Kohbar Ek Riwaj Movie Review: कॉमेडी और जज्बातों का देसी तड़का, 'गजोधर' की शादी में मचेगा तहलका!

कोहबर एक रिवाज का ऑफिशियल ट्रेलर PPS Vines चैनल पर रिलीज हो चुका है, जो भोजपुरी एंटरटेनमेंट का नया धमाका साबित हो रहा है। इस ट्रेलर को देखकर पूरी कहानी का मजा समझ आ जाता है, जहां गांव की शादी ब्याह की रस्मों पर कमेंट्री के साथ हंसी का तूफान आ रहा है।

कहानी

फिल्म की कहानी गजोधर (पुरुषोत्तम प्रियदर्शी PPS) और झुमकी (मनीषा यादव) के इर्द गिर्द घूमती है। गजोधर एक ऐसा किरदार है जो भोला भी है और अपनी हरकतों से आपको हंसाने का दम भी रखता है। शादी के मंडप से लेकर 'कोहबर' की रस्म तक, कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जहाँ हंसी के फव्वारे फूटते हैं।

लेकिन कहानी सिर्फ हंसी तक सीमित नहीं है। इसमें विलेन के तौर पर संजय पांडे (झंडिल गिरी) और कॉमेडी के किंग मनोज टाइगर (बताशा चाचा) की मौजूदगी इसे और भी दिलचस्प बनाती है। 'ठाकुर' के रूप में मनोज टाइगर का अंदाज और 'नथुनी' के किरदार में अयाज खान की एंट्री कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आती है। क्या गजोधर अपनी शादी की रस्मों को सही सलामत पूरा कर पाएगा? क्या झुमकी के साथ उसका रिश्ता समाज और दुश्मनों की नजरों से बच पाएगा? यही इस फिल्म का मुख्य आकर्षण है।

कलाकारों का प्रदर्शन (Star Cast Performance)

पुरुषोत्तम प्रियदर्शी (PPS): गजोधर के रोल में उन्होंने जान फूंक दी है। उनकी डायलॉग डिलीवरी और कॉमेडी टाइमिंग कमाल की है।
मनीषा यादव: झुमकी और दुल्हन के किरदार में मनीषा बेहद खूबसूरत और प्रभावशाली लगी हैं।
संजय पांडे और मनोज टाइगर: इन दोनों दिग्गजों की मौजूदगी ही फिल्म को बड़ा बना देती है। संजय पांडे का रौब और मनोज टाइगर का 'बताशा चाचा' वाला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आएगा।
अयाज खान: 'नथुनी' के किरदार में उन्होंने एक अलग छाप छोड़ी है।

तकनीकी पक्ष और निर्देशन

लाल जी यादव का निर्देशन काफी सधा हुआ है। उन्होंने ग्रामीण परिवेश को बहुत ही बारीकी से दिखाया है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) सुमन कश्यप ने दिया है, जो दृश्यों के हिसाब से सटीक बैठता है। एडिटिंग और VFX का जिम्मा खुद पुरुषोत्तम प्रियदर्शी ने संभाला है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।

हाईलाइट

ट्रेलर को देखकर कुछ डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। फिल्म में गजोधर के चेले और उसकी सालियों (पायल सर्राफ, अंकिता, प्रियंका यादव) के बीच की नोकझोंक दर्शकों को गुदगुदाने के लिए काफी है।
"शादी तऽ हो गईल, अब असली खेल तऽ कोहबर में शुरू होई!"

ट्रेलर देखने के बाद मन करता है कि फर्स्ट एपिसोड जल्दी आए, ये रिवाज, झूठे दिखावे और ट्रू लव की कहानी भोजपुरी फैंस के लिए परफेक्ट है। हंसी के ठहाके, रोमांटिक ट्विस्ट और गांव की असलियत इसे must-watch बनाते हैं। अगर ये एपिसोड आपको पसंद आता है तो PPS Vines चैनल सब्सक्राइब करें।  


Thanks........
Written by - Sagar

Likes (0) comments ( 0 )
2026-02-03 06:33:55

Please login to add a comment.


No comments yet.