क्या आप तैयार हैं एक ऐसी प्रेम कहानी के लिए जो शुरू तो खूबसूरत सपने की तरह होती है, लेकिन फिर करवट बदलते देर नहीं लगती?
भोजपुरी सिनेमा के चाहने वालों के लिए एक धमाकेदार खबर है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि सबसे चर्चित फिल्म "धोखेबाज़ पिया हमार" (Dhokhebaaz Piya Hamar) का ट्रेलर आखिरकार कैप्टन वॉच हिट्स (Captain Watch Hits) नाम के चैनल पर रिलीज़ हो ही गया है । यह ट्रेलर ऐसा है कि अगर आपने एक बार शुरू किया, तो आखिर तक देखने को मजबूर हो जाएंगे। अगर आपने अभी तक यह धमाकेदार ट्रेलर नहीं देखा है तो इसी पोस्ट में नीचे एम्बेड है इसे देखिए
कहानी में क्या है खास? (Trailer Review)
ट्रेलर की शुरुआत बिल्कुल उसी तरह होती है जैसे हर किसी की लाइफ में ख्वाबों की बारात लेकर आती है अरेंज मैरिज हीरो और हीरोइन के बीच वो प्यार, वो स्नेह, और फिर हनीमून की मीठी बातें... सब कुछ सही लग रहा होता है। पत्नी को बेहद खूबसूरत और नेक दिल इंसान के तौर पर दिखाया गया है।
लेकिन जैसे ही कहानी में मिस काजल का एंट्री होती है, कहानी का रुख पूरी तरह बदल जाता है। वो ऑफिस में नई मैनेजर बनकर आती है और फिर पता चलता है कि वो और हीरो (पति) कॉलेज के दिनों में साथ पढ़ते थे. यही पुराना कनेक्शन उनकी खुशहाल जिंदगी में भूचाल ला देता है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे पति धीरे-धीरे काजल के करीब आता जाता है और अपने परिवार से दूर होता जाता है। बच्चे और बीवी उसकी कमी को बहुत गहराई से महसूस करते हैं. पत्नी के आंसू साफ बयां करते हैं कि वो किस कदर इमोशनल पेन से गुजर रही है।
झगड़ा तब और बढ़ जाता है जब काजल सीधे पत्नी से भिड़ जाती है और यहाँ तक कह देती है कि "तलाक ले लो"। इसके बाद जो ड्रामा है, वो दिल दहला देने वाला है। पति अपने अतीत और वर्तमान के बीच फंसकर एक मुश्किल चौराहे पर खड़ा दिखता है । फिल्म का क्लाइमेक्स तगड़ा होने वाला है, जहां पति आखिर में अपनी पत्नी के प्रति अपने प्यार और कमिटमेंट को दोहराते हुए त्याग और भरोसे की राह चुनता है।
पूरी कास्ट और क्रू
फिल्म में निसार खान लीड रोल में हैं, जिनके साथ श्रुति राव, सपना सिंह, सत्य दुबे, रागनी यादव और खुशी मौर्या जैसे सितारे धमाल मचाएंगे। प्रोड्यूसर सुरेंद्र सिंह (टोनी), राइटर डायरेक्टर जितेंद्र गुप्ता (जीतू), म्यूजिक भारत चौहान, लिरिक्स चित्रांगना मिश्रा, मनीष कुमार, संजू चौहान। सिनेमेटोग्राफी अभिषेक सिंह, एडिटिंग नागेंद्र यादव और कोरियोग्राफी प्रसून यादव ने की है।
कुछ हाईलाइटस
* "लड़की बड़ी सुंदर बा, सुशील बिया, अच्छे घराने का बिया, और जल्दी घरे आवे की तैयारी करा"
* "पति परमेश्वर और पत्नी अर्धांगिनी होली"
* "हम चंदा तू हमार चकोरी हो, कबहुँ ना बदले हमरा स्नेह की डोरी हो"
* "फैमिली से बढ़कर भी कोई काम होता है क्या?"
* "तो हर प्यार में ईर्ष्या और घमंड झलक रहलवा, और मीरा के प्यार में विश्वास और त्याग के समंदर लहरा हलवा"
* "हम फैसला कर ले लिया मीरा हमार है और हम मीरा के यहां है"
तो अगर आप भी किसी इमोशनल रोलरकोस्टर की सवारी करने के लिए तैयार हैं, तो "धोखेबाज़ पिया हमार" आपके लिए ही बनी है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एहसास है। ट्रेलर देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि फिल्म कितनी दमदार है। ट्रेलर देखने के बाद नीचे कमेंट करके जरूर बताइए कि आपको यह कैसी लगी।
👉
कमेंट करके बताइए: क्या पति सही कर रहा है या गलत? क्या मिस काजल सच में धोखेबाज है या फिर...?
No comments yet.