3 स्टार बहुरिया रिव्यू: सास बहू का धमाकेदार महासंग्राम और पुलिस बहू की दहाड़!
भोजपुरी सिनेमा के दीवानों, तैयार हो जाइए! वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी लेकर आया है एक ऐसी फिल्म जिसका ट्रेलर देखकर मज़ा आ जायेगा!" फिल्म का नाम है "3 स्टार बहुरिया" और यकीन मानिए, ये नाम ही पूरी कहानी बयां कर देता है। ये कहानी है एक दबंग सास और उसकी पुलिसवाली बहू की, जिनकी टक्कर देखने का मजा ही कुछ और है
कहानी
फिल्म की कहानी बिहार के एक गाँव की है, जहाँ एक माँ (शशि रंजन) अपने लाडले बेटे (मनोज टाइगर) के लिए एक "सर्वगुण संपन्न" बहू ढूंढ रही है। माँ की इच्छा है कि बहू घर को स्वर्ग बना दे, लेकिन बेटे को माँ का कोई भी फैसला पसंद नहीं आता।
और फिर होती है कहानी में ग्रैंड एंट्री माही श्रीवास्तव की, जो घर में तो बहू बनकर आती हैं, लेकिन असल में हैं एक तेज़ तर्रार और स्वाभिमानी पुलिस इंस्पेक्टर। बस यहीं से शुरू होता है असली खेल!
सास-बहू का महासंग्राम: "एक पिंजरे में शेरनी, बाघिन साथ में ना रह सकेली"
ट्रेलर का सबसे मज़ेदार हिस्सा है सास और बहू के बीच की नोक झोंक। सास पुराने विचारों वाली हैं और घर पर अपना राज चलाना चाहती हैं। लेकिन हमारी "3 स्टार बहुरिया" भी कम नहीं है। वो अपनी सास को सीधी चुनौती देते हुए कहती है, "एक पिंजरा में शेरनी, बाघिन साथ में ना रह सकेली"।
घर अब थाना बन चुका है, जहाँ बहू अपने नियम चलाती है। जब सास उसे इंचार्ज होने का रौब दिखाती है, तो माही का जवाब होता है, "तू थाना के इंचार्ज बाड़ू बाकी घर के इंचार्ज हम बानी"। ये डायलॉग सुनकर तो सीटी बजाने का मन कर जाएगा!
सिर्फ मसाला नहीं, एक गंभीर मुद्दा भी
यह फिल्म सिर्फ सास-बहू के झगड़े तक ही सीमित नहीं है। कहानी में एक गंभीर मोड़ तब आता है जब एक लड़की के साथ हुए अन्याय के खिलाफ माही अपनी वर्दी का फ़र्ज़ निभाती है। वह गुनहगारों को सज़ा दिलाने की कसम खाती है और कहती है, "कानून के नजर से तो अपना बेटा के बचा लेले। लेकिन हमरा हाथ से न बचा पाइबे"। यह दिखाता है कि फिल्म मनोरंजन के साथ साथ एक सामाजिक संदेश भी देती है।
स्टारकास्ट और क्रू का जलवा
फिल्म के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं, जिनका बैनर Worldwide Records है। डायरेक्टर अजय सिंह ने स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स को पावरफुल बनाया है सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा का कमाल। लीड रोल में मही श्रीवास्तव (पुलिस बहू), शशि रंजन (दबंग सास), मनोज टाइगर (बेटा), पूनम मौर्या, प्रकाश जायस, संदीप यादव जैसे सितारे। म्यूजिक साजन मिश्रा का, सिंगर्स प्रियंका सिंह, शिल्पी राज, सुगम सिंह। गाने सुनने का मजा आएगा! एक्शन आशोक लाल यादव, कोरियोग्राफी मनोज गुप्ता जॉय ने संभाली है।
ट्रेलर में डायलॉग्स इतने धारदार हैं कि हंसते हंसते पेट दुख जाए। सास बहू फाइट में भोजपुरी मसाला फुल ऑन है, चुनौतियां, रोमांस, एक्शन और इंसाफ की लड़ाई। रेप केस पर मैसेज गंभीर है, जो समाज को आईना दिखाता है। अगर आप भोजपुरी मूवी लवर्स हैं, तो ये ट्रेलर मिस न करें अभी देखे
Thanks
No comments yet.