बदलते मौसम में सेहत का खतरा

वायरल फीवर से रहें सावधान

अभी का मौसम कैसा है?

दिन में गर्मी सुबह और रात में ठंड अचानक तापमान में बदलाव यही बदलाव बीमारियों की वजह बनता है

इस मौसम की सबसे बड़ी बीमारी

वायरल फीवर (मौसमी बुखार) तेजी से फैलने वाली बीमारी बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग तक प्रभावित

वायरल फीवर क्यों होता है?

मौसम का अचानक बदलना कमजोर इम्युनिटी धूल-मिट्टी और प्रदूषण भीड़-भाड़ वाली जगह

वायरल फीवर के मुख्य लक्षण

बुखार आना, सर्दी और खांसी, सिर व शरीर में दर्द, थकान और कमजोरी

कौन लोग ज्यादा खतरे में हैं?

छोटे बच्चे, बुज़ुर्ग लोग, डायबिटीज या बीपी के मरीज, कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग

घर पर दिखने वाले शुरुआती संकेत

👉सुबह गले में खराश 👉नाक बहना या बंद होना 👉हल्का सिर दर्द 👉 इन संकेतों को नज़रअंदाज़ न करें

वायरल फीवर से बचाव कैसे करें?

गुनगुना पानी पिएं, ताजे फल और सब्ज़ियां खाएं, बाहर जाते समय मास्क पहनें, हाथ साफ रखें

आसान घरेलू उपाय

तुलसी-अदरक की चाय, हल्दी वाला दूध, भाप लेना, पूरा आराम करना

डॉक्टर को कब दिखाएं?

2–3 दिन तक बुखार रहे, तेज शरीर दर्द, बच्चों या बुज़ुर्गों को बुखार, 👉 बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें